सऊदी किंग के शाही आदेश के तहत मक्का शरीफ़ के इस्लामिक ऐतिहासिक स्थालों का नवीनीकरण, ये हैं नाम..



 सऊदी की दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ के शाही आदेश के तहत मक्का में छह इस्लामी ऐतिहासिक स्थलों और म्यूजियम में पुनर्निर्माण और नवीकरण परियोजनाएं चल रही हैं।

मक्का सिटी और पवित्र स्थलों के लिए रॉयल कमीशन ने इस्लामिक ऐतिहासिक स्थलों और म्यूजियम के पथ के लिए कार्यकारी समिति से एक क्षेत्र की यात्रा की मेजबानी की।

इन जगहों में में हुदैय्या क्षेत्र शामिल है। जहां छठी हिजरी वर्ष में पैगंबर साहब और उनके अनुयायियों और कुरैश कबीले के बीच शांति संधि की बातचीत हुई थी। इसके अलावा बीर तुवा (वेल ऑफ तुवा), जबल थार, 1,200 साल पुराना पानी का कुआं और नहर अयन जुबैदा, मीना स्थल, जबा अल-नूर, गारे हिरा का दौरा किया।

सबसे महत्वपूर्ण परियोजनाओं में से एक जबल अल-नूर सांस्कृतिक केंद्र है। जो पहाड़ी में एक गुफा वाली पहाड़ी है, जिसका मुसलमानों के लिए बहुत महत्व है क्योंकि यह वह जगह है जहाँ पैगंबर साहब को आला इल्म हासिल हुआ था और पवित्र कुरआन की पहली आयात नाज़िल हुई थी।

Post a Comment

0 Comments